मुख्यपृष्ठ देश-समाज राजनीति फैक्ट-चेक हास्य व्यंग्य

April 20, 2020

साधुओं की पीट-पीटकर हत्या हुई, उद्धव की पुलिस लाचार खड़ी रही, देखकर दुःखी हुए देवेंद्र फडणवीस


पालघर, 19 अप्रैल: महाराष्ट्र के पालघर जिले में जूना अखाड़े के दो साधुओं की निर्मम हत्या किए जाने पर साधु-संतों से लेकर सोशल मीडिया तक पर लोगों में गुस्सा है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने भी इस नृशंश हत्या से दुखी हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की, पालघर की की घटना ( साधुओं की मॉब लिंचिंग ) अमानवीय है और ये हैरान करने वाली है। उन्होंने कहा, खासकर ऐसे समय में जब हम कठिन समय ( कोरोना से जंग ) से गुजर रहे हों। फडणवीस ने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार से इस मामलें में तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा की, इस मामलें की जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय।


Seeing the visuals that have come out, Palghar incident of mob lynching is shocking & inhuman.
It is more disturbing especially when we are going through such tough times otherwise too.
I urge the State Government to immediately set up a High Level Enquiry and...
(1/2)
... ensure that people who are responsible for this are brought to justice at the earliest.
(2/2)


बता दें कि - महाराष्ट्र के पालघर के गड़चिनचले गांव में लगभग 200 लोगों की भीड़ ने दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हैरान कर देने वाली बात यह है की भीड़ साधुओं को बेरहमी से पीटती रही और उद्धव ठाकरे की लाचार पुलिस खड़ी होकर तमाशा देखती रही। अंततः साधुओं की हत्या कर दी गई।

सोशल मीडिया पर उद्धव ठाकरे सरकार की आलोचना के बाद पुलिस जागी और इस मामलें में लगभग 110 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।