मुख्यपृष्ठ देश-समाज राजनीति फैक्ट-चेक हास्य व्यंग्य

April 20, 2020

महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग, भीड़ ने 3 साधुओं को पीट-पीट कर बेरहमी से मार डाला


पालघर, 19 अप्रैल: कोरोना वायरस के कहर के बीच महाराष्ट्र के पालघर से मोब लिंचिंग का भयावह मामला सामनें आया है। जी हाँ? पालघर में भीड़ ने पीट-पीटकर तीन लोगों की ह्त्या कर दी, मृतकों में 2 साधु एवं साधु का एक ड्राइवर शामिल हैं। वामपंथी, सेकुलर जमात की मीडिया इस घटना को दबाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरूवार की शाम मुंबई के कांदिवाली इलाके से तीन लोग जिनमें दो साधु और एक ड्राइवर कार में सवार होकर सूरत के लिए निकले थे जहां उनके साथी की मौत हो गई थी। दोनो साधुओं को ही उनका अंतिम संस्कार करना था। जब इनकी गाड़ी महाराष्ट्र-गुजरात बॉर्डर पर पहुंची तो पुलिस ने उन्हें रोक कर वापस भेज दिया। इसके बाद तीनों ने पास के जंगल वाले रास्ते से होकर आगे बढ़ना तय किया।
महाराष्ट्र-पालघर में 300 से ज़्यादा की भीड़ की गुंडागर्दी देखें. 3 बेक़सूर लोगों की जान ले ली गई. 6 पुलिस वाले बुरी तरह ज़ख़्मी हैं

उम्मीद यही की गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्ती से कार्रवाई होगी. @AUThackeray @AjitPawarSpeaks @CMOMaharashtra @DGPMaharashtra




Embedded video

5,697 people are talking about this
इस बीच पालघर जिले के कई गांवों में अफवाह फैल गई कि लॉकडाउन का फायदा उठाकर अपराधी तत्व बैखौफ होकर चोरी डकैती को अंजाम दे रहे हैं। इस बीच साधुओं की गाड़ी महाराष्ट्र और दादरा नागर हवेली की सीमा के पास गडचिंचले गांव पहुंच गई। गांव वालों ने बिना कुछ सोचे समझे इनकी गाड़ी पर भी हमला कर दिया और इनकी गाड़ी पलट दी, फिर लाठी डंडे से पीट-पीटकर तीनों लोगों मार डाला। हालाँकि अफवाह समझकर साधुओं की मॉब लिंचिंग की या ह्त्या करनें की मंशा ही थी, ये तो जांच का विषय है। क्योंकि कई बार अपराधियों को बचाने के लिए तरह-तरह की कहानियां गढ़कर पेश की जाती हैं।

सबसे ज्यादा शर्मनाक बात यह है की ये सब पुलिस के सामने हुआ। बताया जा रहा है जिस इलाके में यह घटना हुई है वो मुस्लिम बाहुल्य इलाक़ा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामलें में 110 लोगों की गिरफ्तार किया है। इस घटना में लगभग 200 लोग शामिल थे। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की तरफ से इस मामलें में अभी कोई भी बयान नहीं आया है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।