मुख्यपृष्ठ देश-समाज राजनीति फैक्ट-चेक हास्य व्यंग्य
Showing posts with label दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label दुष्कर्म. Show all posts

April 29, 2020

गुमला-4 दिनों तक गैंगरेप करते रहे शाहनवाज, अजहर, बरियान, सुफियान और पीटर खान,पुलिस तलाश में

Image SEO Friendly

पीड़िता ने बताया कि शाहनवाज ने पिस्टल के दम पर उसे अगवा किया था। वो भागते-भागते गिर गई थी। शाहनवाज और उसके दोस्त पीड़िता को स्कूटी पर बिठा कर दूर ले गए। उसे अजहर के घर में रखा गया था। इसके तीन दिन बाद वो लोग पीड़िता को जंगल में ले जाकर मार डालने की बातें भी कर रहे थे।


झारखण्ड के गुमला में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला समाने आया है। ये घटना सदर थाना क्षेत्र का है, जहाँ 5 युवकों ने मिल कर एक विवाहिता का अपहरण कर लिया। विवाहिता को 4 दिनों तक बँधक बना कर रखा गया और इस दौरान गैंगरेप किया जाता रहा। जब परिजनों को इस बात की सूचना मिली तो किसी तरह पीड़िता को दरिंदों के चंगुल से छुड़ाया गया। गुमला पुलिस ने पाँचों आरोपितों के ख़िलाफ़ नामजद केस दर्ज किया है।

फ़िलहाल सभी आरोपित फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। ये घटना अप्रैल 17, 2020 शाम 6:30 की है। गुमला में महिला घर से 200 मीटर की दूरी पर शौच करने गई थी, तभी पाँच युवक उसे वहाँ से जबरन उठा कर ले गए। पीड़िता के साथ चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। साथ ही वो धमकी भी दे रहे थे कि अगर किसी को कुछ पता चला तो जान से मार डाला जाएगा। पीड़िता को एक घर में बंद कर के रखा गया था।

परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली को पीड़ित महिला को बचाया गया। लेकिन लोकलाज और बदमाशों के डर के कारण परिजन चुप रहे। पुलिस में भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई थी। लेकिन रविवार (अप्रैल 26, 2020) को पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। शाहनवाज खान, बरियान खान, अजहर खान, सुफियान खान और पीटर खान के ख़िलाफ़ मामल दर्ज किया गया। आरोपितों के ख़िलाफ़ मामले दर्ज होने की सूचना मिलते ही वो भाग निकले।

Image SEO Friendly

पुलिस उनकी तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि शाहनवाज ने पिस्टल के दम पर उसे अगवा किया था। वो भागते-भागते गिर गई थी। शाहनवाज और उसके दोस्त पीड़िता को स्कूटी पर बिठा कर दूर ले गए। उसे अजहर के घर में रखा गया था। इसके तीन दिन बाद वो लोग पीड़िता को जंगल में ले जाकर मार डालने की बातें भी कर रहे थे। परिजनों के वहाँ पहुँचने पर सब भाग निकले।


जाते-जाते शाहनवाज ने धमकी दी थी कि अगर पीड़िता ने मुँह खोला तो घरवालों को गोली मार दी जाएगी। पीड़िता ने कहा कि अब उसे मरने का डर नहीं है और वो आरोपितों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाना चाहती है। उसने कहा कि वो दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए ही पुलिस के पास आई है।

उधर आज ही उत्तर प्रदेश के शामली से एक ख़बर आई, जहाँ एक मुस्लिम युवक द्वारा एक हिन्दू लड़की से छेड़खानी के बाद उसके दोनों भाइयों को जख्मी कर दिया गया। जहाँ तक झारखण्ड की बात है, हाल के दिनों में वहाँ हिन्दुओं के ख़िलाफ़ अपराध की घटनाओं की कई ख़बरें आई हैं। हाल ही में राँची की ऋचा भारती को मुस्लिमों और स्थानीय पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की खबर आई थी।


साभार -ऑपइंडिया
Read More »

Vigyapan