मुख्यपृष्ठ देश-समाज राजनीति फैक्ट-चेक हास्य व्यंग्य

May 2, 2020

महाराष्ट्र-कुर्ला में लॉकडाउन का पालन करने गई पुलिस टीम पर ‘समुदाय विशेष’ की भीड़ ने किया हमला, कोई गिरफ्तारी नहीं

Image SEO Friendly

वीडियो में लगभग 15-16 सेकंड के आस-पास एक शख्स को पुलिस टीम पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो के अंत में एक व्यक्ति को अपने अपार्टमेंट से पुलिस को गालियाँ देते हुए आप देख सकते हैं।

मुंबई के कुर्ला में पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 188 और 269 के तहत FIR दर्ज की गई है। बता दें कि 29 अप्रैल को जब पुलिस की एक टीम कुर्ला में कोरोना प्रभावित इलाके में लॉकडाउन का पालन कराने पहुँची थी तो उन पर भीड़ ने हमला कर दिया गया था। FIR दर्ज होने के बावजूद मुंबई पुलिस ने मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है।
Maharashtra: Mumbai Police have registered FIR u/s 353,188&269 IPC against one person for allegedly assaulting a police team while the team was on COVID19 related enforcement duty in Kurla Pipeline area on 29th April. Police are yet to arrest the accused.

198 people are talking about this
इससे पहले भीड़ द्वारा मुंबई के कुर्ला में पुलिस पर हमला किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में मुस्लिम समुदाय से संबंधित भीड़ को पुलिस के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है।
महाराष्ट्र में 10,000 जिसमे 7000 से ज्यादा संक्रमित लोग अकेले मुम्बई में हैं, 450 + से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
फिर भी पुलिस को मारा जा रहा है
कोई भी देश के कानून से ऊपर नहीं है।
पुलिस का सम्मान होना चाहिए, सबके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए @OfficeofUT ji

4,832 people are talking about this
वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस इलाके में लॉकडाउन का पालन करवाने गई थी। इसी दौरान वहाँ के स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की बहस छिड़ गई और देखते ही देखते मुस्लिमों की यह भीड़ गाली-गलौज पर उतारू हो गई और पुलिस के साथ बदसलूकी और मार-पीट करने लगी।

वीडियो में लगभग 15-16 सेकंड के आस-पास एक शख्स को पुलिस टीम पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही वीडियो के अंत में एक व्यक्ति को अपने अपार्टमेंट से पुलिस को गालियाँ देते हुए आप देख सकते हैं।

पुलिस पर पथराव की यह पहली घटना नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। बुधवार (अप्रैल 29, 2020) को कानपुर में कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट चमनगंज में पुलिस और मेडिकल टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला किया। सीएम योगी ने कहा था कि आरोपितों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाए। कोरोना योद्धाओं पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएँगे।

मंगलवार (अप्रैल 28, 2020) को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लॉकडाउन का पालन करवाने गई पुलिस के ऊपर हमला किया गया था। आक्रामक भीड़ को काबू करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाना पड़ा था। सोमवार (अप्रैल 27, 2020) को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। इस घटना में 1 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने अब तक 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर पथराव करने वाली भीड़ में महिलाएँ भी शामिल थीं।

इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन कर सामूहिक रूप से नमाज अदा करके की गई। बहराइच, शाहजहाँपुर में नमाजियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। फिरोजाबाद में घंटों मजहबी नारे लगाए। इसके बाद एम्बुलेंस को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की गई। इसी तरह दिहवाकला स्थित मस्जिद में नमाजियों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।