
दीपक गुप्ता ने बताया कि चॉंद और उसके साथियों की योजना पुलिस को निशाना बनाने की थी। एनसीसी कैडेट्स के साथ विवाद होने पर उन्होंने पथराव किया था। सन्नी ने इसका विरोध किया। यही बात आरोपितों को नागवार गुजरी और कुछ देर बाद घर में घुस उनके भाई को गोली मार दी।
पटना
में सोमवार (20 अप्रैल 2020) को लॉकडाउन को लेकर हुए विवाद में मारे गए
सन्नी गुप्ता के परिजनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक
मुख्य आरोपित चॉंद मोहम्मद हथियारों का तस्कर है। उनका परिवार उसकी गुंडई
का विरोध करते था। इसके कारण वे लोग पहले से ही उसके निशाने पर थे।
सन्नी
के परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
हालॉंकि पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है। सन्नी के भाई दीपक गुप्ता
ने बताया कि चॉंद मोहम्मद ने घर में घुसकर उनके भाई के सिर में गोली मारी
थी।
इस
घटना में पॉंच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, लेकिन चॉंद मोहम्मद अभी भी
गिरफ्त से बाहर है। सन्नी के परिवार की सुरक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से
उसके घर के बाहर फोर्स की तैनाती की गई है। लेकिन, दीपक के अनुसार वे अभी
भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। परिवार बेहद डरा हुआ है। यही कारण
है सन्नी के पिता गोपाल प्रसाद ने घर के बाहर ‘यह मकान बिक्री का है’ लिखा
बोर्ड टॉंग दिया है।
दीपक
गुप्ता ने बताया कि चॉंद और उसके साथियों की योजना पुलिस को निशाना बनाने
की थी। एनसीसी कैडेट्स के साथ विवाद होने पर उन्होंने पथराव किया था। सन्नी
ने इसका विरोध किया। यही बात आरोपितों को नागवार गुजरी और कुछ देर बाद घर
में घुस उनके भाई को गोली मार दी।
जबकि मुख्य आरोपी मोहम्मद चांद फरार है।#सन्नी_गुप्ता के परिवार को सुरक्षा दो@NitishKumar @SushilModi @BJP4Bihar @BiharMange @ranjaysinghh
दीपक
गुप्ता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब पूरे देश
में लॉकडाउन है तो आरोपित कैसे फरार हो गया? उनके अनुसार पुलिस गलती से
गोली चलने की बात कह मामले को दबाने में लगी है। लेकिन, खाजेकलाँ
थानाध्यक्ष सनोवर खां ने इसे गलत बताया है। उन्होंने बताया कि छह लोगों के
खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। इनमें से पॉंच को तत्काल गिरफ्तार कर
लिया गया। चॉंद मोहम्मद की तलाश जारी है। उन्होंने माना कि चॉंद का आपराधिक
अतीत रहा है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला गंभीर होने की बात
कहकर उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।
जिस
इलाके की यह घटना है वह मुस्लिम बहुल है। दीपक के अनुसार यहॉं रहने वाले
हिंदू परिवार खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। उन्होंने बताया कि चॉंद
हथियारों की तस्करी करता है। आए दिन फायरिंग कर हथियार चेक करता रहता है।
वह स्थानीय लोगों पर अपना रौब भी जमाता रहता था। इसका सन्नी और उसके परिजन
विरोध करते थे। इसकी वजह से वे लोग चॉंद के टारगेट पर थे।
गौरतलब
है कि सन्नी गुप्ता टेंट का व्यवसाय करते थे। तीन साल पहले ही उनकी शादी
हुई थी। दो साल का बेटा अनुराग और 4 महीने की एक बेटी आराध्या है। इस घटना
के बाद से उनकी पत्नी सदमे में है।
पटना में लॉकडाउन विवाद में सन्नी गुप्ता की गोली मारकर हत्या, शवयात्रा पर पथराव
बिहार
की राजधानी पटना में लॉकडाउन को लेकर हुए विवाद में सोमवार को सन्नी
गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपित चॉंद मोहम्मद अब भी
फरार है। इधर, इस घटना से डरे-सहमे सन्नी के पिता ने अपने घर पर ‘यह मकान
बिक्री का है’ की तख्ती टॉंग दी है।
मीडिया
रिपोर्टों के अनुसार इस घटना से सन्नी गुप्ता का पूरा परिवार दहशत में है।
डर के कारण वे अपना घर बेच कर कहीं और जाने को मजबूर हैं। गोपाल बैंड के
मालिक और सन्नी गुप्ता के पिता गोपाल ने मकान पर तख्ती लगाते हुए उस पर
लिखा है कि यह मकान बिक्री का है।
दैनिक
जागरण ने गोपाल के हवाले से कहा है, “मैं 28 वर्षों से इस मकान में पूरे
परिवार के साथ रह रहा हूँ। इस मकान के साथ कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं।
लेकिन जिस मोहल्ले में मेरा परिवार ही सुरक्षित नहीं है, वहाँ रहकर क्या
करुँगा?”
गोपाल
ने बताया कि पुलिस ने परिवार की सुरक्षा के नाम पर 4 लाठीधारी होमगार्ड को
तैनात किया है। ऐसे में अगर परिवार पर हमला होता है तो ये लाठीधारी आखिर
कैसे उनकी परिवार की सुरक्षा करेंगे।

खाजेकलाँ थानाध्यक्ष सनोवर खाँ ने आपइंडिया को बताया कि आदिल ने सन्नी की हत्या को लेकर आपत्तिजनक और माहौल को खराब करने के इरादे से सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसकी जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस
घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। माहौल को देखते
हुए बड़ी संख्या में जिला प्रशासन ने इलाके में पुलिस फोर्स को तैनात कर
रखा है। मुख्य आरोपित मोहम्मद चाँद की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वार्ड
नंबर 60 की पार्षद शोभा देवी और पूर्व पार्षद बलराम चौधरी अपने समर्थकों के
साथ उपवास पर बैठे हुए हैं। उपवास पर बैठे लोगों की माँग है कि प्रशासन
तत्काल मुख्य आरोपित चाँद की गिरफ्तारी करे, पीड़ित परिवार को मुआवजा और
सुरक्षा दे और मृतक की पत्नी को नौकरी दे।
सन्नी
गुप्ता को बीते सोमवार को उस वक्त गोली मारी गई थी कि जब वह घर की बालकनी
में बैठे थे। आरोप है कि सोमवार शाम को स्थानीय युवकों और एनसीसी कैडेट्स
के बीच लॉकडाउन का पालन करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद स्थानीय
युवकों ने कैडेट्स पर पथराव करते हुए फायरिंग की। एक गोली बालकनी में बैठे
सन्नी गुप्ता के सिर में जाकर लग गई। उसने देर रात अस्पताल में दम तोड़
दिया।
इसके
बाद जब सन्नी की शवयात्रा निकाली गई तो उस पर भी कुछ लोगों ने पथराव किया
था। इसके बाद से ही इलाके में तनाव बना हुआ है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन
ने 100 से अधिक पुलिस फोर्स को इलाके में तैनात किया है। वहीं मृतक के भाई
ने 6 नामजद सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
है।
ठीक मारा गोली उसने… सारे हिंदू की मॉं***: आदिल ने सन्नी गुप्ता मर्डर की आड़ में पटना को जलाने की रची साजिश


सन्नी
गुप्ता को बीते सोमवार को लॉकडाउन विवाद के दौरान गोली मारी गई थी। असल
में लॉकडाउन पालन कराने को लेकर स्थानीय युवकों का एनसीसी कैडेट के साथ
विवाद हो गया था। कैडेट्स पर पथराव किया गया, जिसका सन्नी ने विरोध किया
था।
लॉकडाउन
विवाद में पटना सिटी में 20 अप्रैल को सन्नी गुप्ता की चॉंद मोहम्मद ने
गोली मार हत्या कर दी। इसका फायदा उठाकर आदिल मिर्जा ने शहर का माहौल खराब
करने की साजिश रची। उसने शहजाद नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाए और
भड़काऊ पोस्ट किए। आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आदिल
ने शहजाद सिद्दिकी नाम से बनाए प्रोफाइल से पोस्ट करते हुए लिखा,”ठीक मारा
गोली उसने। हम होते तो हम भी मारते। सारे हिंदुओं की माँ***ये लोग सब***का
बच्चा हम मुसलमानों को कमजोर समझता है। सब बड़ा*** ये आरएसएस वाला है।
…आरएसएस वाला सब के घर में घुस के मारेंगे। सब को गोली मारना चाहिए।”
खाजेकलाँ थानाध्यक्ष सनोवर खाँ ने आपइंडिया को बताया कि आदिल ने सन्नी की हत्या को लेकर आपत्तिजनक और माहौल को खराब करने के इरादे से सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इसकी जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार खाजेकलाँ थाना क्षेत्र के फौजदारी मोहल्ला
निवासी मोहम्मद आदिल मिर्जा ने सन्नी गुप्ता की हत्या का फायदा उठाते हुए
दो फर्जी एकाउंट बनाए और मामले को तूल देने के इरादे से आपत्तिजनक पोस्ट
की। फर्जी एकाउंट से बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और एक
पूर्व पार्षद को टार्गेट करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी दी। पोस्ट
वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास
से एक लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद किया गया है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आदिल अक्टूबर में सउदी अरब से आया था। इसी
दौरान शहजाद की बाइक चोरी हो गई जो आदिल के पास मिली थी। इसके बाद शहजाद ने
आदिल को पीट दिया था। इसका बदला लेने के लिए आदिल ने उसके नाम से फर्जी
अकाउंट बना भड़काऊ पोस्ट किए। सिटी एसपी के हवाले से हिन्दुस्तान ने बताया
है कि आदिल के पोस्ट के कारण माहौल खराब हो सकता था। वह संप्रदाय विशेष के
खिलाफ लगातार पोस्ट डाल रहा था।
गौरतलब है कि सन्नी गुप्ता को बीते सोमवार को लॉकडाउन विवाद के दौरान गोली
मारी गई थी। असल में लॉकडाउन पालन कराने को लेकर स्थानीय युवकों का एनसीसी
कैडेट के साथ विवाद हो गया था। कैडेट्स पर पथराव किया गया, जिसका सन्नी ने
विरोध किया था।
सन्नी के भाई दीपक गुप्ता ने ऑपइंडिया को बताया था कि चॉंद हथियारों का
तस्कर है। उनका परिवार उसकी गुंडई का विरोध करते रहे हैं। इस कारण वे लोग
उसके निशाने पर थे। दीपक के अनुसार घटना वाले दिन भी सन्नी के सिर में गोली
चॉंद ने घर में घुसकर मारी थी।

FC
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।