मुख्यपृष्ठ देश-समाज राजनीति फैक्ट-चेक हास्य व्यंग्य

April 30, 2020

उत्तर प्रदेश-बाबा खरखर दास आश्रम के संत पर जानलेवा हमला, घायल

Image SEO Friendly

गोण्डा। उत्तर प्रदेश के  जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र पुलिस चैकी सालपुर अन्तर्गत गोण्डा उतरौला मुख्य सड़क मार्ग स्थित सोनबरसा पोखरा शिवाला ज्वाला माई मन्दिर बाबा खर खर दास आश्रम के संरक्षक पुजारी छोटे बाबा पर जानलेवा हमला किया जिसमें बाबा को चोटे आई। किसी तरह भागकर बाबा ने बचाई जान।  छोटे बाबा ने बताया घटना बीत रात 2, बजे मन्दिर परिसर में लगा पानी का मोटर देखने गया था। तभी दो मोटरसाइकिल जिनकी लाईटें बुझी थी जिस पर चार लोग थे सभी लोग अपना मुंह गमछा से छिपा रखा था । अचानक रूके एक ने कहा मारो बचने ना पाये सुन कर मै अपनी रक्षा के लिए अन्दर भागा हमलावरो ने खदेड़ लिए। और मुझे मारने लगे मैं एक नेमेरा जटा पकड़ लिया और पटक दिया। तब तक मैं अपने आश्रम कक्ष मे आ गया किसी तरह दरवाजा बन्द कर लिया। फिर हमलावरों ने जम कर उत्पात मचाया जो भी समान दिखा जम कर तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया।  आश्रम में तोड़फोड़ की गई। जिसकी सूचना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की पुलिस तथा 112 पर दी । सूचना पर पुलिस तत्काल आश्रम पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। उधर, बाबा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । सोनबरसा पोखरा स्थित के बगल से मनवर से निकलने वाली मनवर नदी भी बह रही है। आश्रम के उत्तराधिकारी संत छोटे बाबा आश्रम के साथ साथ इस आश्रम के इर्द गिर्द बह रही नदी की भी साफ सफाई व देखकर कराते रहें। जिससे यहां पर नदी कल कल कर रही। बाबा के मुताबिक आसपास गांव के कुछ लोग पांच दिन पूर्व मछली मारने के लिए आये थे मना करने पर झगड़े पर आमादा हो गए थे। जिसकी शिकायत बाबा ने पुलिस से की थी। सूचना पर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस के पहुंचने पर मछली मारने वाले लोग बाबा को देख लेने की धमकी  बम से उड़ाने की  देते हुए भाग खड़े हुए थे। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने इन मछुआरों की बाइकों को उठा ले गयी थी।  ठीक पांच दिन बाद कुछ लोगों ने उन पर हमला किया और आश्रम में तोडफोड़ की। हालांकि बाबा इलाज के बाद आश्रम लौट आते है आश्रम एवं उनकी रक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।
Image SEO Friendly
मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, महेन्द्र सिंह, सीओ सदर ,सालपुर चौकी  प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा,कोतवाल देहात,थाना अध्यक्ष धानेपुर संतोष कुमार तिवारी  सहित भारी पुलिस बल मौजूद । अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया  आश्रम पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगवा दिया गया है। शक के आधार पर लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ कर शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार  कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही इस घटना से लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है।  जब संतों पर इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है । तो और की तो बात ही क्या फिलहाल पुलिस ने सभी लोगों को शान्ति एव संयम बनाए रखने की बात कही है तथा दोषी  शीघ्र ही   होंगे गिरफ्तार  ।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।