मुख्यपृष्ठ देश-समाज राजनीति फैक्ट-चेक हास्य व्यंग्य
Showing posts with label राष्ट्रीय-सुरक्षा. Show all posts
Showing posts with label राष्ट्रीय-सुरक्षा. Show all posts

May 3, 2020

योगी सरकार, हंदवाड़ा में वीरगति को प्राप्त कर्नल आशुतोष के परिवार को 50 लाख रुपए व एक सदस्य को नौकरी देगी

Image SEO Friendly

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य व शहादत को कोटिशः नमन। आप सभी शहीदों का यह सर्वाेच्च बलिदान अविस्मरणीय है। देश को आप पर गर्व है।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए पाँच जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश के वीर जवान कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इसकी जानकारी दी है।

Chief Minister Yogi Adityanath has directed to provide Rs 50 lakhs as compensation to next of kin of Colonel Ashutosh Sharma who lost his life in Handwara (J&K) encounter & govt job to one of his family members: Additional Chief Secretary (Home) Awanish Awasthi

View image on Twitter

479 people are talking about this
सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार (मई 3, 2020) को 21 राष्ट्रीय रायफल्स के वीरगति को प्राप्त कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद सब-इंस्पेक्टर के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य व शहादत को कोटिशः नमन।

आप सभी शहीदों का यह सर्वाेच्च बलिदान अविस्मरणीय है।

देश को आप पर गर्व है।

5,056 people are talking about this
उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य व शहादत को कोटिशः नमन। आप सभी शहीदों का यह सर्वाेच्च बलिदान अविस्मरणीय है। देश को आप पर गर्व है।”


बता दें कि जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा क्षेत्र के एक गाँव में आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में यूपी के बुलंदशहर के गाँव परवाना के रहने वाले कर्नल आशुतोष शर्मा रविवार को वीरगति को प्राप्त हो गए। कर्नल के वीरगति के प्राप्त होने की खबर मिलते ही पूरे गाँव और आसपास के इलाके शोक है। लोगों ने उनकी शहादत को सलाम किया है।

जवानों ने यूँ लिखी बहादुरी की इबारत
हंदवाड़ा के एक घर में छिपे आतंकी फायरिंग कर रहे थे। खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 21 राष्ट्रीय रायफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। उनके साथ RR के मेजर अनुज सूद, नायक राजेश और लांस नायक दिनेश भी थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर शकील काजी भी उनके साथ थे।

कर्नल शर्मा की पूरी टीम उस घर में घुस गई जहाँ आतंकी छिपे हुए थे। एक-एक करके बंधक बनाए गए सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस ऑपरेशन के दौरान जवानों को कई गोलियाँ लग गईं। जख्‍मी जवान वीरगति को प्राप्त हो गए मगर आतंकियों को खत्‍म करके ही दम लिया। इसमें पाकिस्तान के रहने वाले मोस्ट वांटेड लश्कर आतंकी हैदर भी ढेर हो गया।

कर्नल आशुतोष शर्मा को मिले थे वीरता के दो मेडल
RR की गार्ड्स रेजिमेंट से आने वाले कर्नल शर्मा लंबे समय से कश्‍मीर घाटी में तैनात थे। वह अपनी बहादुरी के लिए दो-दो बार वीरता पुरस्‍कार से सम्‍मानित किए जा चुके थे। वह आतंकियों को सबक सिखाने के लिए जाने जाते थे। आशुतोष शर्मा को कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर अपने कपड़ों में ग्रेनेड छिपाए हुए आतंकी से अपने जवानों की जिंदगी बचाने के लिए वीरता मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। घाटी में सेना ने कर्नल रैंक के अधिकारी आखिरी बार पाँच साल पहले, 2015 में खोया था। जनवरी 2015 में पुलवामा में एक ऑपरेशन के दौरान, कर्नल एमएन रॉय वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Read More »

April 29, 2020

‘जामिया कनेक्शन’ से पूछताछ में खुलासा,दिल्ली CAA विरोधी दंगों में अरब देशों से हुई थी फंडिंग

Image SEO Friendly

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि सीएए और एनआरसी विरोधी आन्दोलनों को मिडिल ईस्ट (अरब देशों) से फंडिंग मिली। इसमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग़ स्थित दिल्ली के अन्य इलाक़ों में हुए विरोध प्रदर्शन शामिल हैं, जिनमें अधिकतर मुसलमान थे। सोमवार (अप्रैल 27, 2020) को पटियाला हाउस कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने ऐसा कहा। रविवार को जामिया एलुमनाई के अध्यक्ष शिफा उर रहमान को गिरफ़्तार किया गया था।

अब उसे कोर्ट ने 10 दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि आरोपित शिफा उर रहमान को अरब देशों में बसे जामिया मिल्लिया इस्लामिया एलुमनाई एसोसिएशन के मेंबर्स से फंडिंग मिली। रहमान सभी प्रदर्शन स्थलों के बीच समन्वय बनाने का भी काम कर रहा था। फंडिंग देने वाले अरब के कई देशों में फैले हुए हैं। रहमान का नाम कॉन्ग्रेस नेता इशरत जहाँ से पूछताछ में सामने आया था।

इशरत जहाँ के साथ खालिद सैफई, मीरान हैदर, सफोरा जरगर, गुलिसीफा और ताहिर हुसैन को भी अब तक गिरफ़्तार किया जा चुका है। इन सब के अलावा प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के 3 सदस्य भी पुलिस के शिकंजे में हैं। दिल्ली में विभिन्न प्रदर्शन स्थलों पर सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में हुए प्रदर्शनों की रूपरेखा शिफा उर रहमान ने ही तय की थी। उसने हर जगह जाकर भड़काऊ भाषण दिए और फ़रवरी में दंगे फैलाने में उसका अहम रोल रहा।
Anti-CAA Jamia protests funded from Middle East, Delhi Police tells court

"revealed accused Shifa Ur Rehman received funds from members of alumni association of Jamia Millia Islamia based in Middle East countries and was co-coordinating at protest sites” https://www.outlookindia.com/newsscroll/anticaa-jamia-protests-funded-from-middle-east-delhi-police-tells-court/1816345 

94 people are talking about this
रहमान ने अमीर और बद्री आलम नामक दो व्यक्तियों और जामिया कोआर्डिनेशन कमिटी के अन्य लोगों के साथ मिल कर दिल्ली के कई प्रदर्शन स्थलों का दौरा किया था। अभी उससे पूछताछ पूरी नहीं हुई है। इसीलिए, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि कई अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं, जिनके डिटेल्स रहमान से और अच्छे से पूछताछ कर के निकाले जा सकते हैं। बताया गया कि इन प्रदर्शनों और दंगों में भारी-भरकम रक़म खर्च की गई थी।

रहमान के सामने अब टेक्निकल डेटा को रख कर कस्टडियल इंटेरोगेशन किया जाएगा। फ़रवरी में हुए हिन्दू-वरोधी दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी। ये सब कुछ सीएए विरोधी प्रदर्शनों से शुरू हुआ था। इसके बाद ताहिर हुसैन जैसों ने दिल्ली में कत्लेआम मचाया। दंगों के पीछे की साज़िश की जाँच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा किया जा रहा है।

Read More »

Vigyapan